फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सोशल डिस्टेंसिंग, कहीं पालन नहीं

विज्ञापन
बाजीराव कटरा स्थित सिटी मेडीकल स्टोर के बाहर लोगो की भीड़ । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के कमाईदारों के बैंक पहुंचने पर लग रही भीड़ का संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद ने बुधवार को बैंक पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बैंकों से पैसा निकासी के दौरान सोशल डिस्टेंस का नियम पूरी तरह से लागू रहेगा। इसमें लापरवाही करने वाले के विरुद्ध वैधानिक व्यवस्था की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने बैंक पर पैसे निकासी के तरीके और उपभोक्ताओं की संख्या को देखें। वे लहंगपुर, लालगंज, दुबार, बरौधा, हलिया के बैंक प्रबंधकों को आदेशित किया कि लाक डाउन सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था का किसी हाल में उल्लंघन न किया जाए। कहा कि बैंक से पैसा निकासी के दौरान कोई भी थोड़ी सी कानूनी लापरवाही करने वाले के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।वह आर्यावर्त, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा , एसबीआई समेत बैंकों के उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया।
पटेहरा। स्थानीय विकास खंड स्थित बैंको पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। सुबह बैंक खुलते ही पंजाब एंड सिंध बैंक पटेहरा, आर्यावर्त बैंक दीपनगर, पंजाब एण्ड सिंध बैंक रेक्सा, आर्यवर्त बैंक पथरौर पर खाता धारकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बैंक के अंदर भले ही बैंक कर्मचारियों की ओर से अपनी सुरक्षा के लिए चैनल आदि बंद कर मात्र एक-एक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाहर खड़े लोगो में प्रवेश के लिए धक्का मुक्की की जा रही है। ऐसे में विशेषकर वृद्ध व बुजुर्ग महिला लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कछवां। आदर्श नगर पंचायत सहित मझवां विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोटे की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। राशन को प्राप्त करने के लिए लोगो में मारामारी हो रही है। सरकार के निर्देशों के बावजूद कोटे की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रखकर मुफ्त राशन को पाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। क्षेत्र के जमुआ, , नरायनपुर, बरैनी, चकिया, राचंदरपुर गांव में ज्यादातर दुकानों पर न तो घेरे बने नजर आए और न ही इसका कोई पालन कर रहा। बेहिसाब, मनमर्जी चोरो तरफ से कोटेदार को घेर राशन पाने के लिए कार्डधारक उतावले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें