फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले के ही भांति चलेगी गतिविधि, चिन्हित कर लोगों की करायी जा रही जॉंच

विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के बाहर दवा की दुकान में लोगों की भीड़ । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण एवं महामारी से बचाव के लिए पूरी सतर्कता के साथ लाकडाउन पार्ट-2 का पालन होगा। उन्होंने कहा कि जब तक कोई नया दिशा निर्देश नहीं आता है तब तक पहले की ही भांति प्रतिबंध रहेगा। तथा लोगों को चिह्नित कर स्वास्थ्य टीम के द्वारा जांच करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता करने के दौरान कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी नागरिक, सरकारी अधिकारी व कर्मचारी यदि किन्ही आवश्यक कार्य से बाहर निकलते हैं तो मास्क अथवा सूती गमछा का डबल लेयर मुंह पर अवश्य लगाये। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन पर एक सवारी व चार पहिया पर अधिकतम दो सवारी ही जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीमारी के लिए कहीं बाहर जाता है तो उस पर कोई रोक नहीं है। दवा लेने अथवा मरीज को दिखाने के लिए व्यवस्था की गई है। उनको पर्चा दिखाना होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई बीमार होता है तो वह कंट्रोल रूम के निर्धारित नंबर 05442-252357 पर फोन कर सूचना दे, स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें