फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेतन में देरी पर लघु डाल नहर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर लघुडाल नहर प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रदेर्शन करते कर्मचारी।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली के त्योहार के बीच कर्मचारियों की जेब खाली थी। त्योहार से ठीक पहले वेतन न मिलने से लघुडाल नहर प्रखंड के कर्मचारियों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि वेतन हर महीने की पांच तारीख तक मिल जाता था। इस बार दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी भुगतान लटका रहा। समय पर वेतन नहीं मिलने से घर का बजट बिगड़ गया। त्योहार की खरीदारी और जरूरी खर्चों को लेकर कर्मचारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई।
कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा उन्हें और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विजय बाबू ने बताया कर्मचारियों के प्रदर्शन और दबाव के बाद शाम को वेतन जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में एक्सिईएन और सहायक अभियंता, अवर अभियंता, वरिष्ठ सहायक सहित चतुर्थ श्रेणी को मिलाकर कुल 94 अधिकारी और कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें