मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव में मां के पास सो रही एक छह साल की बच्ची लापता हो गई। घरवालों ने तलाश की तो उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने भी कुएं व तालाब में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला ग्राम पंचायत के मुराजपुर गांव से रविवार की दोपहर में छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। रविवार की देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देर रात जिगना, लालगंज और विंध्याचल पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
यह है मामला
मुराजपुर गांव निवासी राम मुनीब बिंद की पुत्री आकांक्षा रविवार को दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे मां के पास सोई थी। मां के अनुसार, वह पानी पीने के लिए उठीं तो बच्चे सोए थे, परंतु आकांक्षा नहीं थी। उन्होंने पुत्री की खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई। रात में जिगना, लालगंज, विंध्याचल पुलिस के साथ सीओ लालगंज और एएसपी ऑपरेशन ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने कुआं, तालाब आदि में बच्ची की तलाश कराई।