मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को बरसात बृहस्पतिवार की अपेक्षा कम रही। इस कारण टीकाकरण कराने वालों की संख्या भी बढ़ी। जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए बने बूथ पर 24 महिलाओं को टीका लगाया गया। इसके अलावा, अभिभावकों के लिए बने चुनार पीएचसी में 20 और लायंस स्कूल में 20 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा, वर्क प्लेस चुनार में 90 लोगों टीका लगाया गया।
शुक्रवार को बारिश के कारण दो हजार 612 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा, 45 प्लस में 2855 कोविशील्ड का प्रथम डोज, 520 द्वितीय डोज लगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 275, गुरुसंडी पीएचसी में 541, विजयपुर में 172, पड़री पीएचसी में 46, कछवां पीएचसी में 250, सीखड़ पीएचसी में 265, जमालपुर पीएचसी में 299, चुनार में 235, लालगंज में 29, हलिया में 41, पटेहरा में 335, राजगढ़ में 67, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 57 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा।