फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के राहत के बाद मिले दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में तीन माह बाद बृहस्पतिवार को कोई संक्रमित नहीं मिला था। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को दो संक्रमित मिले। चार के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 45 है।
विज्ञापन

दो संक्रमित मिलने पर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार दो हो चुकी है। चार लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद, अब तक 10 हजार 846 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में 111 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय एक मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में भी कोई मरीज नहीं है। 36 लोग होम आइसोलेशन में है। पांच दूसरे जिले में भर्ती है। तीन मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चार हजार 981 की रिपोर्ट आई है। इसमें दो संक्रमित एक महिला और एक पुरुष मिले है। जिले में अब तक छह लाख 30 हजार 564 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख 26 हजार 939 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 625 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 88 हजार 758 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 38 हाटस्पॉट है। 32 ग्रामीण और छह शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें