फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो घरों में घुसे छह संदिग्धों की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुमतिया व रघईपुर में दो घरों में घुसे छह संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद जिगना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रघईपुर निवासी राममुरारी ने बताया कि उनकी बहू मनीषा बुधवार की रात भूल से दरवाज़ा बंद किए बिना सो गई थी। रात लगभग डेढ़ बजे घर में पांच लोग घुसे और अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया। आहट मिलने पर लोगों की नींद खुली तो आरोपी भागने लगे। पुत्र कैलाश ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाया। आरोपियों का पीछा करके कुछ दूरी पर सभी को पकड़ा गया। फिर पुलिस को सौंप दिया गया।
सुमतिया गांव निवासी गिरजा शंकर सरोज ने बताया कि में रात में बाइक खड़ी करके एक युवक घर में घुस कर चारपाई पर सोए एक बच्चे के पास लेट गया। रात लगभग दो बजे परिवार की महिला जगी तो उसे कुछ शक हुआ। परिवार वालों को जगाया तो आरोपी भागने लगा। शोर होने पर लोगों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी।इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें