फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह की जमानत याचिका दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी मामले में छह लोगों पर दर्ज हुए मुकदमें में जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश शिव कुमार प्रथम ने जमानत याचिका निरस्त कर दिया। इसमें पांच लोगों ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किया था।
विज्ञापन

सीमा सिंह ने 10 अक्तूबर 2021 को कटरा कोतवाली में तहरीर दिया कि उसके पति मिलेट्री में थे। उनके शहीद होने पर डेढ़ करोड़ रुपये मिला था। उनके पटिदार मुंशी सिंह ने पैसों से जमीन खरीदवाकर मुनाफा कमवाने की बात कही। जिससे जमीन खरीदी आरोप लगाया कि जमीन और पैसा देने में धोखाधड़ी किया। पैसा मांगने पर धमकी दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुंशी समेत छह पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुंशी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मुंशी सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल किया। मामले में फरार चल रहे अमित कुमार सिंह, सूरज सिंह, मौला सिंह, रमेश कुमार बिंद, राजेश कुमार तिवारी ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किया था। जनपद न्यायाधीश ने जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए सभी छह की जमानत याचिका निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें