फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में भयानक हादसे: रात भर सड़क पर पड़े रहे घायल, दंपती व चचेरे भाइयों समेत 5 लोगों की मौत; जानें मामला

Tue, 04 Mar 2025 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में विभिन्न हादसों में कुल पांच लोगों की माैतें हुई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं, परिजनों में भी कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident: सोमवार की रात हुए तीन सड़क हादसों में दंपती और दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। राजगढ़ क्षेत्र के इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की जान चली गई। वहीं, सेमरी मोड़ के पास बाइक सवार दो चचेरे भाई हादसे का शिकार हो गए। उधर, ड्रमंडगज के महोगढ़ी के पास बाइक की टक्कर से युवक की जान चली गई।

विज्ञापन


राजगढ़ क्षेत्र के धनावल गरेरी निवासी सूर्या पाल (42) अपनी पत्नी नलनी देवी (40) के साथ बाइक से सोमवार की रात को ददरा बाजार आए थे। दोनों घर वापस जाते समय इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक ने टक्कर मार दिया। 

हादसे में दोनों का पैर टूट गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर सोनभद्र पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि हादसे में दंपती की मौत हो गई। सोनभद्र में पोस्टमार्टम हो रहा है।
विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल पेड़े गांव निवासी विष्णु (18) अपने चचेरी भाई सुरेंद्र (19) के साथ सोमवार की रात आठ बजे बाइक से निकला था। परिजनों ने बताया कि वह चुनार थाना क्षेत्र में ननिहाल जा रहा था। साथियों ने बताया कि बरात में शामिल होने गया था।

परिजनों में मचा कोहराम
रात में घर लौटते समय सेमरी मोड़ के पास दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए। रात भर दोनों सड़क पर पड़े रहे। उनको समय से उपचार नहीं मिल सका। मंगलवार को सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने दोनों को देखकर पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। विष्णु घोरावल के सोनांचल इंटर काॅलेज में कक्षा 11 का छात्र था। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव निवासी अमन कुमार राय (24) सोमवार की रात ड्रमंडगंज बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। अमन महोगढ़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। 

परिवार के लोग उसे लेकर प्रयागराज जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता वैंकट रमण ने की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बाइक के टक्कर से युवक की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायल ट्रेलर चालक की अस्पताल में मौत
लालगंज क्षेत्र के नेवढि़यां गांव निवासी ट्रेलर चालक गणेश यादव (27) मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की रात वह ट्रेलर लेकर रीवां सामान लोड करने जा रहा था। 

रास्ते में ओवरटेक करते समय वाहन की टक्कर से गणेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल ट्रेलर चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें