फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत छह नए पाजिटिव मिले, डाक्टर समेत चार की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। शनिवार को चौदहवें दिन जिले में चेतगंज चौकी पर तैनात सिपाही समेत छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें सिपाही समेत तीन को आईसोलेशन में भर्ती कर कर दो को ट्रेेस करने में जुटा है। छह संक्रमित मिलने के साथ ही डाक्टर समेत चार लोगों को 10 दिन बीतने के बाद कोई लक्षण न होने पर बिना दूसरे सैंपल के जांच के छोड़ दिया गया। जिले में संक्रमितो की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गई है। इसमें 54 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। अब तक एक की मौत हुई है। जिले में इस समय एक्टिव केस 29 है। इसमें 21 लोग सेम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती है। अन्य वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का बढ़ने की संख्या पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। कभी एक तो कभी चार से पांच मरीज एक साथ मिल रहे है। शनिवार को चेतगंज चौकी पर तैनात सिपाही समेत छह लोगों रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 84 है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एक चील्ह के चेतगंज चौकी पर तैनात सिपाही की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दूसरा संक्रमित कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट निवासी युवक की है। तीसरा बथुआ तिराहा निवासी युवक है। चौथा युवक प्रयागराज के झूंसी का निवासी है। 22 दिन से वह प्रयागराज में रह रहा है। उसका पता मिर्जापुर का है। उसने प्रयागराज के निजी पैथालाजी में जांच कराया था। पांचवा सीखड़ और छठवां सिटी ब्लाक का निवासी है। सिपाही, गैबीघाट और बथुआ निवासी संक्रमित को आईसोलेशन में भर्ती कराया गया है। एक प्रयागराज और दो वाराणसी में है। उन्हें ट्रेस कर आईसोलेशन में भर्ती कराया जाएगा। प्रयागराज में संक्रमित मिले युवक का पता लगाकर परिजनों की भी जांच की जाएगी। सेम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती महिला अस्पताल की महिला डाक्टर, सीखड़ के बगहा निवासी युवक समेत चार लोगों की 10 दिन बीतने के बाद कोई लक्षण न होने पर सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। नए नियम के तहत उनका दूसरा सैंपल नहीं लिया गया। जिले से शनिवार को 290 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें