मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने थाना लालगंज के चौकी लहंगपुर अंतर्गत ग्राम तुरकहा में बने गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में छोटी बड़ी कुल 490 गोवंश मौजूद है। सभी गोवंशों का टैगिंग किया गया है। एसपी ने बताया कि खली, चूनी, भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। अच्छे ढंग की साफ-सफाई पाई गई। गोबर का डिस्पोजल अच्छा पाया गया।