फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में आंधी-बारिश से छह की गई जान

विज्ञापन
लाल डिग्गी रोड़ पर गिरे पेड़ से दबी कार। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। आंधी- बारिश के चलते हुए हादसों में शुक्रवार को जनपद में बालिका समेत छह की मौत हो गई। कहीं पेड़ तो कहीं दीवार गिरने से तो कहीं बिजली मौत का कारण बनी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव में लालजी की आठ वर्षीय पुत्री काजल कच्चे मकान में बैठी थी। आंधी के चलते कच्चे मकान का धरन नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। अहैरारा, थाना क्षेत्र के पट्टी कला मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम पेड़ मकान पर गिर गया। इससे मकान में बैठी 60 वर्षीय गंगा सोनकर मलबे में दब गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हलिया, थाना क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय जगीनाथ कोल कच्चे मकान के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिगना, थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार यादव मुंबई में नौकरी करते थे। लगभग डेढ़ माह पूर्व घर आए थे। शाम को वह घर से बाहर निकले, तभी आंधी आ गई। इस पर वह खपरैल वाले मकान में बैठ गए। इसी दौरान महुआ का पेड़ मकान पर गिर गया। इससे राजेश की मौत हो गई। हादसे में घायल राजेश की 60 वर्षीय मां केवला देवी की भी मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। लालगंज, थाना क्षेत्र के सेमरी कला गांव निवासी 70 वर्षीय खिलाड़ी पाल धसड़ा गांव भेड़ चराने गए थे। वहां से लौटते समय वह अपने रिश्तेदार अंबिका पाल के यहां रूके थे, तभी बारिश के साथ आंधी आ गई। इस दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से खिलाड़ी पाल मलबे में दब गए। इससे उनकी मौत हो गई।

चुनार दूरसंचार कार्यालय में धराशायी टावर।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें