फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर स्टेशन पर छह बच्चों को बचाया, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और अलीगढ़ ले जाकर बाल मजदूरी कराने की थी आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर छह नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया, बिहार के अररिया निवासी दो आरोपी मो. मनोजुद्दीन और मो. इस्माइल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपी बच्चों को रोजगार का लालच देकर दिल्ली और अलीगढ़ ले जा रहे थे। बिहार के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में बच्चों से बाल मजदूरी कराए जाने की आशंका जताई गई है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ ने बताया कि आरपीएफ की टीम ने एसोसिएशन फॉर वॉलेंटिएर्य एक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सहयोग से विशेष अभियान चलाया। गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मिर्जापुर तक विशेष निगरानी रखी गई। सामान्य श्रेणी कोच की जांच में छह नाबालिग बालकों के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति यात्रा करते मिले। मिर्जापुर स्टेशन पर दोनों को उतारकर पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर दिल्ली और अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल सभी छह बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले मो. मनोजुद्दीन और मो. इस्माइल के रूप में हुई। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी, यात्रा टिकट और अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मिर्जापुर के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को संरक्षण, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए चाइल्डलाइन को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें