फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से शादी करने आए युवक समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से शादी करने आए युवक समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक लाख रुपये देकर शादी करने आया था 38 वर्षीय युवक
- डीएम को मिली जानकारी तो सक्रिय हुआ महकमा
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका से शादी करने के लिए सीतापुर से 38 वर्षीय युवक अपने परिजनों के साथ आया था। नाबालिग से शादी की सूचना मिलने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर प्रशासनिक महकमा सक्रिय हुआ मौके पर पहुंची प्रोबेशन विभाग और पुलिस ने शादी रोकवाने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाई। जहां जांच में लड़की के परिवार को एक लाख रुपये देकर शादी की बात सामने आई। पुलिस ने युवक समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बालिका को बाल संरक्षण गृह बालिका में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर के लहरपुर (शाहपुर) से एक 38 वर्षीय युवक छह लोगों के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका से शादी करने आया था। किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दे दी। डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी व बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश, पूजा मौर्य, शैलेंद्र सिंह, राजलक्ष्मी यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि 11 वर्षीय बालिका की शादी 38 वर्षीय युवक के साथ कराई जा रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि लड़की के साथ विवाह के लिए एक लाख रुपये देने की बात हुई थी। आरोपी दूल्हे भानुप्रसाद व छह अन्य रामजी, संतोष कुमार, करुणानिधान, जसवंत, अभिषेक, रामलखन निवासी बहिया बहरामपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें