फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकानदार की पिटाई करने के आरोपी ऑटो चालक समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ सेप्टन मिल के पास शुक्रवार की शाम एक दुकान में घुस कर तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानदार की पिटाई करने के छह आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बाद में पुलिस ने जेल भेज दिया।यह जानकारी एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बथुआ सेप्टन मिल के पास शिव कुमार जायसवाल उर्फ अन्नू (30) की कास्मेटिक और गिफ्ट आइटम की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक टेंपो चालक ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की। आरोप है कि दुकानदार शिव कुमार ने मना किया तो टेेंपो चालक ने विवाद कर लिया। थोड़ी देर बाद टेंपो चालक कई लोगों को लेकर आया और दुकान में घुसकर उनकी पिटाई करने लगा। इस दौरान हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

उधर, मारपीट में घायल दुकानदार को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में कटरा कोतवाली और एसओजी की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने मारपीट के मामले में सभी छह आरोपियों अजय सोनकर निवासी काजी तालाब, अनिल सोनकर, छोटू सोनकर निवासी बैरहवा, सोनू यादव निवासी ककरहवा नई बस्ती, विकास सोनकर निवासी काजी तालाब, राहुल सोनकर निवासी शीतला मंदिर बथुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें