फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर श्रद्धालुओं की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के त्रिकोण परिक्रमा पथ पर स्थित काली खोह पहाड़ी के पास रविवार की सुबह दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बिहार के सासाराम से महाकाली के दर्शन के लिए आए एक परिवार के सदस्यों के साथ दुकानदारों ने मारपीट की। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार अवधेश पाल निवासी बड़े बगीचा और विजय कुमार निवासी शिवपुर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया है। सासाराम के गढ़नोखा गांव के 10 लोग रविवार सुबह कार से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने पहुंचे। दर्शन के बाद कालीखोह पहाड़ी स्थित महाकाली के दर्शन के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे। एक दुकानदार ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करा दी।
विज्ञापन

जिस दुकान के सामने गाड़ी खड़ी हुई, उस दुकानदार ने अपने यहां से प्रसाद लेेने के लिए कहा। कार सवार लोगों के प्रसाद नहीं लेने पर दुकानदार ने गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर कार सवार लोगों ने कहा कि वाहन स्टैंड पर शुल्क देने के बाद गाड़ी खड़ी की है।
तब दुकानदार ने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार एकजुट हो गए और लाठी-डंडे से कार सवार दर्शनार्थियों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

घटना में अमित कुमार (28), रामू कुमार (29), सोनू कुमार (28) व बबलू (30) घायल हो गए। एक के सिर में चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं की ओर से विंध्याचल पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी अतुल राय ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। प्रसाद लेेने को लेकर विवाद हुआ था। श्रद्धालुओं की तहरीर पर दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें