फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: शादी के दो माह बाद बहन ने सुनाई पति के जुल्म की आपबीती, गुस्साए भाई ने जीजा पर किया हमला, मौत

Fri, 14 Jul 2023 07:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

शादी के दो माह बाद बहन ने पति के जुल्म की आपबीती सुनाई तो भाई आक्रोशित हो उठा। परिवार के बड़े लोग सुलह-समझौते की बात कर रहे थे। इसी बीच भाई ने बांस के खूंटा से जीजा पर हमला कर दिया। अस्पताल में जीजा ने दम तोड़ दिया। घटना मिर्जापुर जिले की है। 
विज्ञापन
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के धुन्नूपुर गांव में बीते मंगलवार को विवाद के दौरान साले ने जीजा पर बांस के खूंटा से हमला कर दिया।  घायल जीजा को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने साला समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के धुन्नूपुर निवासी राधेश्याम बिंद ने अपने पुत्र बरखू बिंद (24) की शादी दो माह पहले वाराणसी के बाबतपुर निवासी दीपचंद के पुत्री रिंकी से किया था। 11 जुलाई को बरखू बिंद और रिंकी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। रिंकी ने अपने मायके फोन कर पति के जुल्म की आपबीती सुनाई।

जिसके बाद रिंकी के माता-पिता और भाई कमलेश धन्नूपुर गांव स्थित उसके ससुराल पहुंचे। सास-ससुर बात कर मामले को सुलझा रहे थे कि आक्रोशित साले कमलेश ने जीजा बरखू पर बांस के खूंटा से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से बरखू की हालत खराब हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर घायल को उपचार के लिए लेकर अस्पताल गए।

विज्ञापन

गुरुवार रात को बरखू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने हमला करने वाले साले कमलेश, सास मीरा और ससुर दीपचंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोली मारकर वेल्डिंग मिस्त्री की हत्या

अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी हरिश्चंद्र विश्कर्मा (35) वेल्डिंग मिस्त्री था। वह गुरुवार रात दो बजे कटका गांव में अशोक कुमार शर्मा के यहां काम करने गया था। वहां से रात दो बजे वह घर के लिए चल दिया, लेकिन पहुंचा नहीं। शुक्रवार सुबह पांच बजे गंगा नहर की सड़क पर उसका शव मिला। उसकी गर्दन में गोली मारी गई थी। पास में उसकी बाइक पर वेल्डिंग मशीन बंधी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पिता रामधनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें