फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साहब, पानी टंकी त बन ले दु साल बीत गईल, पानी नाहीं आवेला...

विज्ञापन
हलिया के पटपरा में आयोजित ग्राम चौपाल में अ​धिकारियों को अपना फरियाद सुनाती महिलाएं।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी ब्लॉकों के दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में जहां आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने सिटी ब्लॉक क्षेत्र के पड़रा हनुमान में ग्रामीणों की फरियाद सुनी वहीं जिले अन्य ब्लॉकों में नामित नोडल अधिकारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की फरियाद सुनी। सभी विकास खंडों को मिलाकर 92 शिकायतें आईं। इनमें अधिकारियों ने 67 मामलों के निस्तारण का दावा किया है।
विज्ञापन

सिटी पड़रा हनुमान में मंडलायुक्त के चौपाल में चंदा, राधा, लक्ष्मी, रूकमीना व यशोदा देवी ने गांव की समस्याओं की झड़ी लगा दी।
महिलाओं ने कहा साहब गांव में पानी क टंकी त बन ले दो साल बीत गईल, लेकिन पानी नाही आवेला...गउंवा में जउन रस्तवा ठीक रहल उ हौ खराब हो गईल बा। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने जल निगम के अधिकारियों को तलब किया। संबंधित विभाग के अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया। ग्राम चौपाल में कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय की मांग की।
मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नमामि गंगे योजनांतर्गत कार्यदायी संस्था एनसीसी के अधिकारी के साथ पूरे गांव में एक-एक घर पहुंचकर एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति का सत्यापन करें तथा जहां पर पेयजल आपूर्ति की समस्या आ रही है तत्काल समाधान कराना सुनिश्चित करें। शौचालय व आवास की मांग पर मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर ग्राम पंचायत बताया कि सत्यापन के पश्चात आवास की सूची में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें