फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण बंदी: शहर से लेकर गांव की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस रही मुस्तैद

विज्ञापन
चुनार के चौक बाजार में शनिवार को लॉकडाउन के दौरान दिन में 11 बजे पसरा हुआ सन्नाटा । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने के लिए की गई संपूर्ण बंदी के दौरान शहर से लेकर गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर सड़क से गलियों तक में पुलिस के जवान चक्रमण करते रहे। सड़कों पर हूटर और सायरन के शोर से लोग किसी अनजान खतरे को लेकर सशंकित रहे। शनिवार की सुबह से ही प्रमुख बाजारों में दवाओं की दुकान को छोड़कर शेष अन्य दुकानों पर ताला लटका रहा था। सभी तरह की दुकानें पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

नगर के रमईपट्टी, सिविल लाइंस, शुक्लहा, स्टेशन रोड, संगमोहाल, महुवरिया, तेलियागंज, डंकीनगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामाबाड़ा, त्रिमुहानी, बसनई बाजार, घंटाघर, धुंधीकटरा, पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, महुवरिया समेत अन्य बाजारो में दुकानें बंद रहीं।
जिगना, स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम से ही संपूर्ण बंदी का असर दिखने लगा था। शनिवार को सुबह से ही मेडिकल स्टोर व फल की दुकानों को छोड़कर चट्टी और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिगना, हरगढ, नरोइया, पाली, नयेपुर, बिहसड़ा, कटरा, गैपुरा, विजयपुर, खम्हरिया, गोडसर, श्रीनिवास धाम व कुशहा आदि स्थानो पर दुकाने बंद रही। लालगंज, स्थानीय बाजार समेत लहंगपुर में संपूर्ण बंदी के दौरान सभी दुकानें बंद रहीं। इसी तरह दुबार कला, पतार कला, बरकछ, तिलांजलि, रजई, कटाई, कोटा शिव प्रताप सिंह, रामपुर आदि ग्रामीण सड़कें सुनी रही। हलिया, स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया बाजार, भटवारी तिराहा, देवरी व पिपरा बाजार में पुलिस चक्रमण करके संपूर्ण बंदी का पालन कराती रही। कलवारी, स्थानीय क्षेत्र मे संपूर्ण लॉकडाउन का असर दिखा। सभी दुकाने बंद रहीं। ऐतिहातन पुलिस एवं पीआरबी टीम चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह व तहसीलदार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव व कोतवाल क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। जमालपुर, तीन दिन तक के लिए जारी संपूर्ण बंदी का असर पूर्व संध्या से ही बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खान-पान की दुकान पूरी तरह से बंद रहे। जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन, जमालपुर बाजार, मठना, खेम ईबरी, बहुआर, ओडी, डोहरी चट्टी पर सन्नाटा छाया रहा। अहरौरा, कोरोना संक्रमण का चेन तोड़ने को लेकर पुन: जागरूकता आई। सायरन और हूटर के शोर से मुख्य मार्ग समेत समस्त सड़के व गलियों मे सन्नाटा छाया रहा। सड़कें पूरी तरह विरान रही। गलियों में भी बहुत ही आवाजाही दिखा। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। दूध, फल, सब्जी तक की दुकानों के बंद हो जाने से आम लोगों को कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा है। चेतगंज, स्थानीय बाजार लॉकडाउन के पूर्व संध्या से ही पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें