फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से कुआं समाहित, खपरैल ढहा

विज्ञापन
पटेहरा में बारिस से ढहे कुएं में समाहित कच्चा रिहायशी मकान। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगातार हो रही बारिश से कुआं धंस गया। इसमें एक खपरैल समेत रिहायशी कच्चा मकान व आटा चक्की भी जमींदोज हो गया।
विज्ञापन

देवरी उत्तर गांव में लगातार हो रही बारिश से रामलाल मौर्या के घर के पास वर्ष 2001 में बना कुआं शुक्रवार की रात धंस गया। पास ही स्थित रिहायशी कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इसमें आटा चक्की, धान हालर समेत लगभग 10 क्विंटल राशन भी गिर गया। देर रात कुआं ढहते ही परिजन चीखने और चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घर में रखा कुछ सामान बचा लिया। रामलाल का कहना है कि खेती और जैसे-तैसे कर चक्की के सहारे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। सारा सामान कुएं में समाहित गया। इसी तरह रामपुर ठाकुर दयाल में बरसात के चलते शीतला प्रसाद के घर के बगल स्थित कुआं धंस गया। बगल में खड़ंजा भी ढहने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें