फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता मांगने पर एसआईसी ने मरीज को भगाया

Wed, 14 Jun 2017 12:23 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
एम्बूलेंस
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में आए कैंसर मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलने तथा अधिकारियों द्वारा भगाए जाने पर मंगलवार को परिजनों का गुस्सा भड़क गया और वह चिकित्सालय परिसर में हंगामा मचाने लगे। नाराज लोगों ने एसआईसी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उनके खिलाफ अस्पताल चौकी में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।       
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी रोहित कुमार ब्लड कैंसर का मरीज है। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले आए थे। हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाने के लिए परिजनों ने 108 नंबर पर फोन किया तो एयलेस एंबुलेंस कर्मी नहीं आया। आरोप है कि एसआईसी के पास गए तो उन्होंने सहायता करने की बजाय परिजनों को टरका दिया। जिससे परिजन नाराज हो गए और परिसर में हंगामा मचाने लगे। सौ नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर उनको एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। नाराज परिजनों ने एसआईसी के खिलाफ तहरीर दी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें