फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला उत्कृष्ट कार्य करने पर जमालपुर थानाध्यक्ष सम्मानित

विज्ञापन
कुम्भ मेला में उत्कृष्ट कार्य करने पर वर्तमान जमालपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी को सम्म? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कुंभ मेला में तैनाती के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वर्तमान जमालपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी को शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ सेवा मेेडल व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीजीपी डा. ओपी सिंह समेत 22 पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से सम्मानित किया।
विज्ञापन

2019 के एतिहासिक कुंभ मेला में वर्तमान जमालपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी की छह माह के लिए ड्यूटी लगी थी। एसआई अश्वनी कुमार त्रिपाठी को मेला क्षेत्र में क्राइम ब्रांच में सर्विलांस और साइबर का प्रभारी बनाया गया था। छह माह तक ड्यूटी करते हुुए उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में कुंभ सेवा मेडल व प्रशस्त्रि पत्र के साथ सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बतया कि कुंभ सेवा मेडल के साथ जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह व अन्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसमें निरीक्षक वेद प्रकाश राय, स्वाट प्रभारी एसआई राम स्वरूप वर्मा, एसआई अंजनी कुमार चौबे, जय प्रकाश राम,मुख्य आरक्षी तौकीर खां को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, निरीक्षक इंद्रभूषण यादव व एफएसएसओ बृजमोहन को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें