फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ ने वसूली कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। वसूली के दौरान दुर्व्यवहार करने पर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध संग्रह अमीन संघ ने शनिवार को उपजिलाधिकारी विमलकुमार दूबे को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से चेतावनी दिया कि बकायेदारों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो अमीन संघ जनपद फिर मंडल स्तर के बाद प्रदेश में वसूली कार्य का बहिष्कार व अनिश्चित कालीन धरना करेंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि एक नेता के दबाव में मनबढ़ बकाएदार थाने से छोड़े गए। तहसील अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। जब कि एसडीएम के वाहन को रोककर नारेबाजी की गयी। कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में इस तरह की घटना आम हो जाएगी। ऐसी परिस्थिति में संग्रह अमीनों को वसूली करना तो दूर क्षेत्र में जाना भी मुश्किल होगा। पत्रक में पीड़ित अमीन संघ अध्यक्ष नूरमोहम्मद, आदित्य तिवारी, त्रिभुवन मिश्रा, कुबेर, राजेश, शिवनरेश दूबे, विनोदकुमार शुक्ला, कल्पनाथ, राजीव गुप्ता, प्रेमशंकर तिवारी, संजय तिवारी, कोमल तिवारी, मेवालाल यादव, शिवकुमार यादव,मीरा देवी आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें