फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मड़िहान अधिवक्ता समिति के तहसील अध्यक्ष बने श्रवण

विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ मौजूद मड़िहान अ​धिवक्ता समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदा​धिकारी।-
विज्ञापन
भावां। मड़िहान तहसील अधिवक्ता समिति मड़िहान के चुनाव में कुल 106 मतदाताओं में से 103 ने वोट डाले। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। अध्यक्ष पद पर श्रवण को 87 मतों से जीत मिली। महामंत्री पद पर रामकेश सिंह एक मत से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव अधिकारियों की निगरानी में अधिवक्ता समिति मड़िहान तहसील के अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। तहसील में कुल 106 रजिस्टर्ड अधिवक्ता रहे। इनमें से 103 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में श्रवण कुमार सिंह और त्रिवेणी प्रसाद दुबे रहे। श्रवण कुमार सिंह को 95 मत तो त्रिवेणी प्रसाद दुबे को आठ मत मिले। श्रवण को 87 मतों से जीत मिली।
महामंत्री पद के लिए ओमप्रकाश दुबे को 45 मत मिले, जिसमें से एक मत पत्र निरस्त हो गया। सत्य प्रकाश त्रिपाठी को 12 मत मिले। रामकेश सिंह को मिले 46 मतों में से एक मत निरस्त हुआ। एक मत से रामकेश सिंह विजयी घोषित किए गए। जबकि निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज बने। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र मिश्रा और पुस्तकालय मंत्री मनोज कुमार को चुना गया। चुनाव अधिकारी रामधनी सिंह, अरविंद कुमार द्विवेदी, पप्पू लाल सिंह के नेतृत्व में चुनाव कराया गया। पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें