फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीखड़ और नरायनपुर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने विकास कार्याेें में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान वीबी जी रामजी की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही खराब प्रगति पर बीडीओ सीखड़ और नरायनपुर को नोटिस जारी कर जबाव तलब कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार श्वेतांक सिंह को सीखड़ की बीडीओ बबिता सिंह और नरायनपुर के बीडीओ रामराज कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उनको तीन दिन कार्य की प्रगति में सुधार करने की चेतावनी दी। आगाह किया कि तीन दिन में प्रगति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केे अनुरूप गांवों में ही जाब कार्डधारकों को कम से कम 125 दिन का रोजगार अवश्य उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें