फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट खाने निकले दो बालकों का अपहरण, मौका पाकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द गांव से बृहस्पतिवार की रात को चाट खाने निकले दो बालकों का ट्रक चालक ने बेहोश कर अपहरण कर लिया। रास्ते में ट्रक चालक ने गाड़ी रोका तो होश में आए बालक ट्रक से भाग कर परिजनों को फोन किया। परिजनों ने टेढ़वा चौकी पुलिस को सूचना देने के बाद वाराणसी जाकर बालकों को लेकर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजहरा खुर्द गांव निवासी राहुल (12) पुत्र अशोक कुमार व 11 वर्षीय विशाल यादव गुरुवार शाम को चाट खाने के लिए चील्ह-औराई रोड पर गए थे। एक ट्रक चालक ने रोककर बालकों से पता पूछा। इसके बाद दोनों बालकों को अपने ट्रक में जबरदस्ती डालकर नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। ट्रक चालक गाड़ी लेकर वाराणसी की तरफ चला गया। रात में बच्चों के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे। ट्रक चालक गाड़ी खड़ा कर कैंट स्टेशन की ओर चला गया। तभी होश में आने पर राहुल व विशाल यादव ट्रक उतर गए। राहुल ने अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया। पिता ने टेड़वा चौकी पर जाकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने फोन करके दोनों बच्चों को वही रुकने को कहा। देर रात परिवार के लोग वहां पहुंचकर रात को वापस लेकर आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें