फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर जंगल में फेंका, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह में सड़क किनारे बदमाशों द्वारा गोली मारकर छोड़े गए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक ने कागज पर लिखकर अपना नाम पता बताया। युवक को गोली किसने और क्यों मारी है, इस बारे में पुलिस पता नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल एक युवक देखा तो प्रधान व राजगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बाएं कान के पास गोली लगने की आशंका जताई।
उधर, गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक ने कागज पर लिखकर अपना नाम सूरज कुमार (34) पुत्र विजय शंकर निवासी सिकरहटा थाना नगरा जिला बलिया बताया। साथ ही युवक ने यह भी लिखा कि उसे कोई अपने साथ ले जाकर लखीमपुर खीरी दो दिन तक रखा था। उसके बाद यहां लेकर आया था। घायल युवक हाथ से इशारा कर गोली मारने का संकेत कर रहा था।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच जुटी है। पुलिस घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि सेमरी गांव के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला है। उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। युवक जब बोल पाने की स्थिति आ जाएगा तो उससे बात कर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद इस मामले की पर्दाफाश कर दिया जाएगा। परिजनों से संपर्क कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें