फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिलिंग की खामियों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा: उर्जा राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सोनपुर हनुमान मंदिर से सोनकर बस्ती तक 63 लाख रुपये की लागत से 850 मीटर लंबे मार्ग पर लेपन कार्य का रविवार की दोपहर ऊर्जा स्रोत तथा अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था तो सुचारु चल रही है। पर कहीं-कहीं बिलिंग में खामियां प्रकाश में आ रही हैं। शीघ्र ही शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर प्राथमिकता के तौर पर इसमें सुधार की आवश्यकता है। सड़क मार्ग लेपन कार्य के
उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्युत की आपूर्ति में व्यापक सुधार कर लिया गया है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल रही है। परंतु बिलिंग में कुछ खामियां हैं। जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सोनबरसा नहर पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। इलाके के हर गांव को पेयजल परियोजना के तहत हर घर नल की सुविधा शीघ्र ही मिलने लगेगी इसमें कोई संदेह नहीं है। दुरूह तथा अति पिछड़े इलाके जो आज तक विद्युत सुविधा से वंचित रहे, उन इलाकों में भी विद्युतीकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर कर लिया गया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह, संजय भाई पटेल, भाकियू जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, पंकज उपाध्याय, अरुणेश सिंह, पंचम सिंह, रमेश सिंह, संतोष पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें