फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सजने लगी कांवड़ की दुकानें, दुकानदार तैयारी में जुटे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। नगर के बरियाघाट पर 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रा को देखते हुए नगर के बरियाघाट सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे कांवड़ की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बरियाघाट जाने वाले मार्ग पर बुधवार को दर्जनों की संख्या में दुकानदार दुकान सजाने में जुटे रहे। कांवड़िये प्रमुख रूप से नगर के बरियाघाट से गंगा जल लेकर वासलीगंज, महुवरिया, शुक्लहा, भरुहना, बरौंधा कचार और मुंहकुचवां होते हुए भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सोनभद्र शिवद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। रास्ते में कांवड़ियों के लिए पंचायत विभाग की ओर से तैयारी अंतिम दौर में है। एडीओ पंचायत सिटी डॉ. अनूप दुबे मुंहकुचवा, पहाड़ी, जसोवर, बरकछा कलां में सड़क के किनारे साफ-सफाई व हैंडपंपों के मरम्मत आदि पर नजर रखी। मौजूद सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें