फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट में खुली हैं दुकानें, बैरिकेडिंग में घुसकर निकल रहें लोग

विज्ञापन
गुरहट्टी का चौराहा मार्ग से मुकेरी पर की गयी बैरिकेडिंग को पार करके आते लोग। 12.06 मिनट बजे । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में हॉटस्पाट के मानकों का पालन तो दूर नियमों का जमकर माखौल उड़ाया जा रहा है। हॉटस्पाट में बेधड़क लोगों की आवाजाही हो रही है तो वहीं दैनिक गतिविधियां भी सामान्य है। नियमों का पालन और सख्ती के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने अन्य दिनों की ही तरह अपनी दुकानें तक खोल रखी हैं। ऐसे में कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के एक से दूसरे में फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर कोरोना संक्रमित पाया जाता है। उसके घर से 250 मीटर चारों ओर हॉटस्पाट जोन बनाया जाता है। पहले 400 मीटर के दायरे में हॉटस्पाट जोन बनता था लेकिन अब परिधि को घटा दिया गया है। लॉकडाउन और संपूर्ण बंदी में तो दुकानें बंद रहती हैं, नियमों का पालन हो जाता है। इसके अलावा हॉटस्पाट में नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है। हॉटस्पाट में कहीं क्रिकेट हो रहा है तो कहीं दुकानें खुली हैं। लोग बेधड़क आवाजाही कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। नियमों की अनदेखी के चलते ही आशंका जताई जा रही है कि लालडिग्गी, टटहाई रोड और मकरी खोह मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को पड़ताल में नजारा कुछ ऐसा ही दिखाई दिया। लालडिग्गी में पुलिस के सामने हॉटस्पाट में लोगों की आवाजाही जारी है। वहीं मुकेरी बाजार में दुकानें खुली रहीं और लोग टहलते रहे। इसके अलावा बेलतर में हॉटस्पाट खेल का मैदान लगता है। यहां लोग बेधड़क झुंड में खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें