फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोलेरो की टक्कर से घायल दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर टेवरा बाजार में सोमवार को शाम करीब पौने सात बजे बोलेरो की टक्कर से सब्जी विक्रेता विजयपुर के दीनूपुर बस्ती निवासी पप्पू सोनकर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी सरोई विजयपुर से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के विजयपुर गांव के दीनूपुर बस्ती निवासी पप्पू सोनकर (45) सोमवार को भटेवरा बाजार में सब्जी की दुकान लगाए थे। दुकान के पास शाम करीब पौने सात बजे पैदल जा रहे थे। उसी बीच मिर्जापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पप्पू सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार के लोग उन्हें पीएचसी सर्रोई विजयपुर भेज दिया। जहां डॉ. पुनीत अग्रवाल ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें