फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, तालाबंदी

Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक के तौर पर समायोजन रद्द होने के   फैसले के बाद जिले भर के बीआरसी पर शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्रों ने स्कूलों में तालाबंदी करके बीआरसी पर धरना प्रदर्शन और बैठक किया। बीआरसी पर प्रदर्शन के कारण दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। जिससे विद्यालयों के बच्चों का पठन पाठन  बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले के सभी बीआरसी केंद्रों पर आदर्श  शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूूबे, उत्तर प्रदेश  शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष विनोद सरोज और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल सहित सभी शिक्षामित्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विद्यालयों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।

विकास खंड सीखड़ स्थित बीआरसी पर जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य से काम लें। सम्मान मिलने तक शिक्षामित्रों की लड़ाई जारी रहेगी। विनोद सरोज ने कहा कि शिक्षामित्र किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, वरन अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान महेश उपाध्याय, रेखारानी सिंह, कंचन पाठक, आकांक्षा सिंह, प्रवेश, सर्वेश उपाध्याय, रेखा सिंह आदि मौजूद रहे। सिटी ब्लाक में आदिशंकर दूबे की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान मनीष दूबे, रामदेव, दिपेंद्र बहादुर सिंह, राजीव बिंद, शर्मिला सिंह, सुमन यादव, शकुंतला आदि रहे। छानबे स्थित बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने राजेश मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।  लालडिग्गी स्थित रानी  कर्णावती में संदीप शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

 
इस दौरान पूजा जायसवाल, सोनल  वर्मा, कमर फातमां, सरिता गुप्ता, रेशमा परवीन, सीमा यादव, नूतन चौरसिया,  सरिता गुप्ता, तृप्ति सिंह, अनिता यादव, स्मृति भूषण सिंह, सविता सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज बीआरसी पर  विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में तालाबंदी कर विरोध  जताया। इस दौरान मुन्नी  लाल, विष्णु मिश्रा, पंकज कुमार, पूनम  गुप्ता, महेश शर्मा, राजेश पांडेय,  राम अधार, रेनु सिंह, गुड्डन आदि  मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नरायनपुर में राज सिंह,  मझवां  में परितोष दूबे तथा मड़िहान में   दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में फैसले से नाराज शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें