जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब सभागार में रविवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, विधायक अनुराग सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही थी और सरकार के निर्णय से शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिली है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने भी शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राम अनुज मौर्य, राजकुमार सिंह, रामबली यादव, डॉ. भारती आदि थे।