राजगढ़। थाना क्षेत्र के खटखरिया के पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का आडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने शनिवार को सुबह आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप है कि बीते बुधवार को सुबह थाना क्षेत्र के खटखरियां गांव निवासी शिक्षामित्र बृजेश यादव ने मोबाइल फोन पर गांव के ही पूर्व प्रधान संतोष कुमार मौर्य को गाली देते हुए मारने की धमकी दी। इस पर संतोष ने राजगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के आधार छानबीन करते हुए वायरल आडियो के आधार पर शुक्रवार को शाम को राजगढ़ पुलिस ने शिक्षामित्र बृजेश यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि फोन पर गाली देकर धमकी देने के मामले में आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।