फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने निकाली रैली, की नारेबाजी

Fri, 18 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने विकास खंड हलिया के बीआरसी कार्यालय गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने तत्काल बहाली की मांग को लेकर रैली निकाली। शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीआरसी कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान शिक्षामित्रों ने रोटी दो या फांसी दो का नारा लगाया। आदर्श शिक्षामित्र बेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने गुरुवार को हलिया स्थित बीआरसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जब तक उनकी बातें नहीं सुनेंगे तब तक वह लोग आंदोलन करते रहेंगे। रोटी दो या फांसी दो का नारा लगाते हुए रैली निकाली। रैली के माध्यम से पूरे बाजार में घूम कर नारेबाजी की। रैली के कारण बाजार समेत अन्य रास्तों पर जाम की स्थिति पैदा रही। 

सैकड़ों शिक्षक सुबह से ही बीआरसी कार्यालय पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। कोषाध्यक्ष रामदेव यादव, आदिशंकर दूबे, राजेश दूबे, विनोद सरोज, कोकिला प्रसाद, बह्मधर, सुधीर दूबे, रामानंद, रविशंकर, आदि शिक्षामित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें