फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अटल की स्मृतियों को साझा करें और सम्मान पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 10 फरवरी तक अटल स्मृति संकलन व संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ीं स्मृतियों का संकलन देंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रविवार को बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके पास पूर्व प्रधानमंत्री के साथ साझा किए गए कागजी माध्यम (पत्र, पेपर कटिंग, ऑटोग्राफ) के अलावा ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप उपलब्ध होगी। उनसे स्मृति की एक कॉपी लेकर संकलित की जाएगी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, अटल विरासत सम्मेलन के तहत 15 फरवरी से 15 मार्च तक जिले में प्रबुद्धजन, विशिष्ट जन व अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ काम कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर जिले में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गई हैं, उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें