फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तार टूटा, गांवों में छाया अंधियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में जर्जर पुराने विद्युत तार टूटकर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की रात नदिहार के शाहगंज रोड पर तार टूटकर गिरने से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शुरू न होने से ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

बता दें कि नदिहार के शाहगंज रोड पर ओवर लोड के चलते बिजली का तार गिरने से उपकेंद्र राजगढ़ के दो फीडर की लाइन प्रभावित हुई। इसमें राजगढ़, नदीहार, कोन, भरुहवा, गढ़वा, सोनवर्षा, बिशुनपुरा, कुड़ी, शाहगंज रोड बाजार एवं गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों सहित बाजारवासी पीने के पानी के लिए परेशान रहे। ने बताया की फाल्ट ढूंढ कर न सिर्फ कार्य शुरू कर दिया गया, बल्कि साढ़े ग्यारह बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें