फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 17.31 लाख से होंगे सीवर और इंटरलॉकिंग कार्य

विज्ञापन
सीवर एवं इंटरलोकिंग कार्य का ​शिलान्यास करती मझवां विधायक शु​चि​स्मिता मौर्या । स्रोत- सोशल मीड - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने बुधवार को दो स्थानों पर सीवर और इंटरलॉकिंग कार्यों का शुभारंभ किया। बसूही देवरी में जटाशंकर तिवारी के बाउंड्री से कृष्ण दत्त तिवारी के घर तक 90 मीटर लंबाई में सीवर और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस पर 9.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वहीं, भेवर करमनपुर में राम सजीवन के घर से रामधारी के खेत तक 150 मीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस पर 7.52 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों कार्यों की कुल लागत 17.31 लाख रुपये है। कार्यों की देखरेख अवर अभियंता प्रदीप शुक्ला करेंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडल महामंत्री गिरीश दुबे, कृष्ण दत्त तिवारी, सतीश चंद्र दुबे मौजूद रहे। भेवर करमनपुर में सुरेश सिंह, सतीश पांडेय, लालविहारी और कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें