फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तारा देवी ने बनाई सबसे अच्छी तहरी, बनीं विजेता

विज्ञापन
रसोईयां प्रतियोगिता में विजेता रसोईयां को पुरस्कृत करते सीडीओ विशाल कुमार व बीएसए अनिल कुमार वर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय रसोईया प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय रसाईया प्रतियोगिता में लॉटरी निकाल कर तहरी का मेनू तय किया गया। इसमें सिटी ब्लॉक के शाहपुर चौसा कंपोजिट विद्यालय की तारा देवी की तहरी सबसे अच्छी बनीं। उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर मझवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केवटाबीर की रसोईयां नेबुला देवी द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की सुमित्रा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विजेताओं को सीडीओ विशाल कुमार, बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में मा. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता यादव, भइया लाल, सुनीता निर्भारकर और शेफाली श्रीवास्तव रहीं। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी नगर रविंद्र कुमार शुक्ला, डीसी एमडीएम रविंद्र मिश्रा, कुलदीप शुक्ला, सत्यंवदा सिंह, रविकांत द्विवेदी, अभिषेक कुमार सिंह, मधुरिमा तिवारी और अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें