फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महाकुंभ के लिए विंध्याचल में बनेंगे सात वाहन स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र में महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विंध्य धाम क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विंध्याचल क्षेत्र में सात स्टैंड बनाए जाएंगे। इसमें से पांच का संचालन भी शुरू हो गया है। दो और स्टैंड के लिए जगह देखी गई है।
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान विंध्याचल धाम क्षेत्र में नवरात्र जैसी व्यवस्था के लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रयागराज में प्रमुख पर्वों पर संगम में स्नान के बाद काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आ सकते हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु अपने वाहनों से आ सकते हैं। इसको देखते हुए विंध्याचल क्षेत्र में सात स्थानों पर वाहन स्टैंड बनाए जा रहे हैं। इसमें विंध्याचल क्षेत्र में सुरेश पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, आशा चौरसिया, काशी नरेश व हरहर महादेव का वाहन स्टैंड शुरू हो गया है। इसके अलावा मोती झील व बरतर में भी वाहन स्टैंड की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा विंध्याचल क्षेत्र में निजी वाह स्टैंड संचालकों को भी लाइसेंस प्रदान कर स्टैंड के संचालन की अनुमति दी जाएगी। नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि नवरात्र मेले की तरह वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। किसी भी श्रद्धालु को वाहन स्टैंड को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। यदि कोई निजी संचालक स्टैंड का संचालन करना चाहते हैं तो नगर पालिका से लाइसेंस लेकर स्टैंड का संचालन कर सकते हैं। उनको नगर पालिका के नियमों के तहत ही संचालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें