फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में पालतू सूअर घर में घुसने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी चलने लगा। इसमे कुल सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी बसंत ने बताया कि उसके घर में बुधवार शाम को पड़ोसी के पालतू सूअर के बच्चे घुस आए थे। सूअर के बच्चों ने घर में रखे बर्तन व खाद्य सामग्री को जूठा कर दिया। सूअर के बच्चों को बांधने व घर में घुसने से मना करने पर पशुपालक नाराज होकर गाली देने लगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विपक्ष के लोगों ने लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें बुद्धू (58), राजकुमार (70), शिवराम (65), सोनू (30), प्रमिला (40), कविता (30) व रिया (13) घायल हो गई। घटना में राजकुमार की अंगुली भी कट गई। पीड़ित ने सभी घायलों का दीपनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि घायलों का इलाज कराकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें