फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो पलटने से तीन छात्राओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ क्षेत्र के ददरा गांव के गर्दा नाला के पास शनिवार को दोपहर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन छात्राएं, मां, बेटी, पुत्र सहित सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें चिकित्सक ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। राबर्ट्सगंज से सवारी भरकर ऑटो चालक मड़िहान जा रहा था।
जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर ददरा गांव के गरदा नाला के पास पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट ई। ऑटो में 15 लोग सवार थे।
ऑटो पलटने से मड़िहान थाना क्षेत्र के ढेकवाह गांव की छात्रा प्रीति पटेल (20), अटारी गांव की छात्रा अंजलि (18), राजगढ़ थाना क्षेत्र के ड़ढ़िया गांव की छात्रा परवीन बानो (20), राबर्ट्सगंज से सवार होकर भावा जा रही मटिहानी गांव की सुषमा देवी (35), उनकी पुत्री वर्षा (20), पुत्र सूरज (17) घायल हो गए।
विज्ञापन

ऑटो में सवार खैराही गांव निवासी मक्खन (18) भी घायल हो गया। घायलो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मक्खन, परवीन बानो तथा सुषमा को चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ऑटो पलटने से सात लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें