फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएनए जांच के लिए नमूना लेकर छठवें शव का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार रेलवे स्टेशन पर पांच नवंबर को कालका मेल से कटकर छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 72 घंटे बीतने के बाद भी छठवें शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार को डीएनए जांच के लिए सेंपल लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन चुनार पर पांच नंबवर की सुबह सवा नौ बजे चोपन–प्रयागराज पैसेंजर से उतरकर रेलवे लाइन पार करते समय प्लेटफार्म नंबर तीन आ रही नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) की चपेट में आने से छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
इसमें राजगढ़ थाना क्षेत्र के के खम्हरिया निवासी विजयशंकर की दो पुत्री सगी बहनें शिव कुमारी (17) व साधना (12), दोनों की चाची सविता (30) पत्नी राजकुमार निवासी खम्हरिया, पटिदार की अंजू (20) पुत्री श्याम प्रसाद और सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवारी कलावती (57) के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

छठवें अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी प्रभारी रमाशंंकर ने बताया कि छठवें अज्ञात शव की शिनाख्त न होने पर डीएनए सेंपल लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।




रेलवे लाइन पार करने वाले छह लोगों का चालान
चुनार जंक्शन पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन छह स्नानार्थियों की रेल लाइन पार करने के दौरान हुई मौत के बाद रेलवे पुलिस अब ट्रैक पार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को जंक्शन से लाइन पार रहे छह लोगों को पकड़कर रेलवे पुलिस ने चालान कर दिया। अभियान के तहत शुक्रवार को भी आठ लोगों को चालान किया गया था। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी राजीव राणा ने बताया कि नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन यात्रियों से फुट ओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें