फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोर को खंभे में बांधकर पिटाई करने के आरोपी प्रधान समेत सात गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। चोरी का आरोप लगाकर किशोर को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को सोठिया चौराहा पुलिया के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में प्रधान के दूसरे बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी ग्राम प्रधान पन्ना लाल, उसके पुत्र बबलू ने ट्रैक्टर का पार्ट चोरी हो जाने पर उसके 14 वर्षीय पुत्र को अपने घर के पास ले जाकर बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की। आरोप लगाया कि उसके गुप्तांग पर मिर्च डाल दी। इसके बाद पुत्र को श्मशान घाट ले जाकर अपने साथियों के साथ पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में आरोपी प्रधान के दूसरे पुत्र सुरेंद्र कुमार का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस आरोपी ग्राम प्रधान पन्ना लाल, उसके पुत्र बबलू व सुरेंद्र कुमार, आत्माराम, धीरज पटेल, रामभरोस, मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पीड़ित को घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर को मारने-पीटने के मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक और आरोपी का नाम विवेचना में सामने आया। इसके बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें