हलिया। पीएचसी हलिया में परिसर में बुधवार को मृत अवस्था में एक सात महीने के नवजात बच्ची का शव मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी।
डॉ निर्मल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में चहारदीवारी के किनारे घास में मृत अवस्था में नवजात को सबसे पहले मरीजों ने देखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर देखा गया तो सात महीने की बच्ची मृत अवस्था में पड़ी थी। हलिया पुलिस को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग से कोई भी बच्ची मृत अवस्था में नहीं पैदा हुई थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।