फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर सात किमी तक लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाकुंभ के प्रलट प्रवाह के कारण सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ रहा है। मंगलवार को प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर सात किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। यातायात विभाग के अनुसार करीब चार लाख वाहनों का आवागमन हुआ। हालांकि प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

महाकुंभ से लौटने और वहां से विंध्याचल जाने वालों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। इसके चलते प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी वाहनों का रेला लगा रहा। विंध्याचल और मिर्जापुर में पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में पसीना बहाते रहे। बिहार, झारखंड और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के वाहनों की कतारें लगी रही। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या कम हुई है लेकिन प्रयागराज से लगातार वाहनों का रेला आ रहा है। नटवा से लेकर अष्टभुजा टोल प्लाजा तक वाहनों की कतारें लगी हैं। मंगलवार को चार लाख के करीब वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें