फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ: कुत्तों के भौंकने से हुई जानकारी, कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

Thu, 09 Jul 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: अदवा नहर से एक मगरमच्छ निकलकर हलिया के महादेव मोहल्ले में पहुंच गया। ग्रामीणों की सतर्कता से वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को जलाशय में छोड़ा। 
विज्ञापन
मगरमच्छ को जलाशय में छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के हलिया के महादेव मोहल्ले में अदवा नहर से निकलकर आया करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ एक मकान में घुस गया। रात में कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में मगरमच्छ को देखा। मकान मालिक राम अकबर मौर्य और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से मगरमच्छ को सीढ़ी के नीचे बने अधूरे शौचालय में बंद कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष राय, वन्यजीव रक्षक संदीप कुमार तथा वनकर्मी अंकुर शुक्ला, शिवम सिंह, शीतला बख्श सिंह और अनिरुद्ध श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा डैम के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मकान मालिक राम अकबर मौर्य ने बताया कि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि करीब सात फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर मेजा जलाशय में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें