तहसील परिसर में बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में 107 प्रार्थना पत्र आए,
जिसमें सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आए हुए प्रार्थना पत्रों
में सबसे अधिक जल निगम, राजस्व तथा पुलिस से संबंधित बताए गए।
सदर
तहसील में जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित
किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र, सीडीओ अमित कुमार सिंह व
एसडीएम सदर अशोक कनौजिया सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। मड़िहान संवाददाता
के अनुसार तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर 22 प्रार्थना पत्र आया था,
जिसमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे ज्यादा मामला राजस्व
विभाग से आए थे।
इस दौरान एसडीएम राजकुमार, नायब तहसीलदार मनोज
पाठक, थानाध्यक्ष मड़िहान पंकज कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी पटेहरा
गंगाराम व बीडीओ राजगढ़ सरिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पटेहरा राजीव रंजन व
राजगढ़ मनोज यादव आदि उपस्थित रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील में
आयोजित तहसील दिवस पर 38 प्रार्थना आया था, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण
किया गया। सबसे ज्यादा मामला सिंचाई विभाग से संबंधित रहा।
तहसील
दिवस के दौरान सिंचाई के लिए नहर खोले जाने की मांग की गई। इस दौरान एसडीएम
लालगंज गुलाब चंद, तहसीलदार आरपी सिंह, नायब तहसीलदार अजय पांडेय, बीडीओ
श्यामधर, एसडीओ अतुल रघुवंशी, सीओ आनंद कुमार, थानाध्यक्ष लालगंज जगन्नाथ
यादव आदि उपस्थित रहे।चुनार संवाददाता के अनुसार मंगलवार को शिवरात्री के
सार्वजनिक अवकाश के बाद बुधवार को चुनार में लगे तहसील दिवस में आए 57
फरियादियों में से 17 समस्यायों का निस्तारण तहसील दिवस के माध्यम से मौके
पर ही किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद ने कहा कि पुलिस तहसील
दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूरी निष्ठा और तत्परता से करे।
जिससे
दोबारा शिकायत न मिल सके। उपजिलाधिकारी डा. विश्राम ने विगत तहसील दिवस
में आए शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए। निस्तारण में पीछे
रहने वाले विभाग को फटकार लगायी। कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
की जाएगी। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण फरियादियों की संख्या
काफी कम रही।