फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के जाली नोटो के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस वाराणसी ने सोमवार की सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस से पांच लाख के जाली नोटाें के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में अंतर प्रांतीय गिरोह के इस सदस्य ने बताया कि वह रांची से नोटाें को लेकर लुधियाना सप्लाई करने जा रहा था।

एटीएस वाराणसी के अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को कई दिनाें से सूचना मिल रही थी कि अंतर प्रांतीय गिरोह के सदस्य जाली नोटाें का धंधा तेजी से चला रहे हैं।

उन्होंने गिरोह को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम को लगाया था। रविवार की रात टीम के प्रभारी को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य नकली नोट लेकर हरियाणा जाने वाला है।
विज्ञापन



इसके बाद वह टीम के साथ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी इंस्पेक्टर जेपी सिंह की टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर तीन पर घेराबंदी कर ली।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही टाटा से जम्मूतवी जा रही अप 18101 मूरी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तभी पुलिस टीम एस-छह नंबर की बोगी में पहुंची और 65 नंबर के बर्थ पर बैठे यात्री को पकड़ लिया।
विज्ञापन


रांची, झारखंड के निजाम नगर मुहल्ला निवासी आरोपी निजाम अंसारी (45) को थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया किनसीम नाम का व्यक्ति उसे मालदा से पैसे लाकर देता है, जिसे वह जौनपुर, लुधियाना, आजमगढ़, बनारस, मुंबई, रांची समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई करता है। इस धंधे में उसका पुत्र दानिश भी शामिल है।

 वह इन दिनाें जेल में है। निजाम ने बताया कि एक लाख रुपये के जाली नोट की सप्लाई करने पर उसे चार हजार रुपये मिलते हैं।

दो दिन पूर्व उसे नसीम ने पांच लाख रुपये लाकर दिया था, जिसे वह रांची से लुधियाना पहुंचाने जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी निजाम अंसारी के पास से एटीएस ने पांच-पांच सौ के तीन लाख 84 हजार रुपये और एक-एक हजार के एक लाख 16 हजार रुपये बरामद किए हैं।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें