राजगढ़। कुड़ी गांव में रविवार को सुबह फल समझ कर जेट्रोफा खा लेने से सात बच्चे बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने पर चार बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कुड़ी गांव स्थित पंचायत भवन के पास सुबह खेल रहे छोटे बच्चों ने फल समझकर जेट्रोफा खा लिया। जब बच्चे घर पहुंचे तो उनको उल्टी-दस्त होने लगी। गांव के सात बच्चे जेट्रोफा खाने से बीमार हो गए। तीन बच्चे तो घर पर ठीक हो गए। चार बच्चों अश्वनी (7), रंजीत (6), विवेक (7), आर्यन (4) को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जेट्रोफा खा लेने से बीमार चार बच्चे अस्पताल लाए गए हैं। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।